शहर को जल्द मिलेगी जलजमाव से मुक्ति : महापौर

दरभंगा। नगर निगम क्षेत्र में कुछ जगहों को छोड़कर जल निकासी सामान्य ढंग से हो रही है। जहां कहीं भी जलजमाव की समस्या है उसे शीघ्र समाप्त किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 09:41 PM (IST)
शहर को जल्द मिलेगी जलजमाव से मुक्ति : महापौर
शहर को जल्द मिलेगी जलजमाव से मुक्ति : महापौर

दरभंगा। नगर निगम क्षेत्र में कुछ जगहों को छोड़कर जल निकासी सामान्य ढंग से हो रही है। जहां कहीं भी जलजमाव की समस्या है उसे शीघ्र समाप्त किया जाएगा। शुक्रवार को महापौर बैजंयती देवी खेड़िया ने वार्डों में चल रहे जल निकासी एवं विकास योजनाओं के निरीक्षण के दौरान ये बातें कही। कहा अत्यधिक वर्षा होने पर कुछ घंटों के लिए निचले इलाकों मे जलजमाव तो होता है, लेकिन निगम कर्मी पूरी मुस्तैदी से उसकी निकासी में लग जाते हैं। शीघ्र ही जलनिकासी हो जाती है। उन्होंने वार्ड नंबर 31-32 के लीची बाग के जलजमाव वाले इलाके का निरीक्षण कर अविलंब अतिक्रमण हटाकर जलनिकासी के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि कुछ लोगों ने नाला की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बना लिया है। इस कारण जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। अतिक्रमण हटाकर इसे शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा। महापौर ने वार्ड नंबर 46 में चल रहे जल निकासी कार्य का भी निरीक्षण किया। साथ ही वार्ड नंबर 25 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि अब शहर में मात्र वैसी जगहों पर ही जलजमाव की समस्या होती है, जहां चारों ओर सड़क ऊंची हो गई है और नाला सही ढंग से चालू नहीं हुआ है। बताया कि दोनार से टिनही पुल और डीएमसीएच से एकमी घाट नाला और कल्वर्ट निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद शहर को जल जमाव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

chat bot
आपका साथी