घने कोहरे में चालक को नहीं दिखा मकान, दीवार तोड़कर अंदर घुसी बस

दरभंगा से लहान जा रही एक बस आज सुबह मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। दुर्घटना का कारण घने कोहरे में मकान का नहीं दिखना था।

By Amit AlokEdited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 10:18 AM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 10:32 PM (IST)
घने कोहरे में चालक को नहीं दिखा मकान, दीवार तोड़कर अंदर घुसी बस

मधुबनी [जेएनएन]। दरभंगा से लहान की ओर जा रही बस एक बस आज घने कोहरे के कारण एक मकान से जा टकराई। दुर्घटना के बाद बस के चालक व उप चालक भाग गए। यात्रियों को हल्की चोटें आईं।

जानकारी क अनुसार आज सुबह श्रेया ट्रेवल्स की एक बस एनएच 57 पर सकरी मोहनबढ़ियाम-मधुबनी कट के समीप कोसी प्रोजेक्ट के एक पुराने मकान से जा टकराते हुए उसके अंदर जा घुसी। घने कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के कारण चालक को मकान नहीं दिखा।

बिहार : जदयू नेता की कार से विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

दुर्घटना के समय मकान में कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज कराकर दूसरी बस से भेज दिया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी