ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसें शिकंजा : एसपी

दरभंगा। नगर एसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को शहरी क्षेत्र में सुदृढ़ यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जाम से लोगों को जल्द मुक्ति मिले इस दिशा में उन्होंने कई टिप्स दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 01:05 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 01:05 AM (IST)
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसें शिकंजा : एसपी
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसें शिकंजा : एसपी

दरभंगा। नगर एसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को शहरी क्षेत्र में सुदृढ़ यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जाम से लोगों को जल्द मुक्ति मिले, इस दिशा में उन्होंने कई टिप्स दिए। कहा कि जरूरत है जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए इच्छा शक्ति की। अगर इमानदारीपूर्वक कार्य किया जाए तो निश्चित तौर पर परिणाम दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि वाहन को पास करा देना ही ड्यूटी नहीं बल्कि इसके स्थायी निदान पर पहल करने की जरूरत है। परविहन विभाग के संशोधित एक्ट का उन्होंने पालन कराने को कहा। नियम की अवेहलना करने वालों के खिलाफ चलान काटने का सख्त निर्देश दिया। वहीं, अवैध पार्किंग नो इंट्री के खिलाफ अभियान चलाने को कहा ताकि, लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित पोषक क्षेत्र के थानेदारों को उन्होंने जाम से निपटने में मदद करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए थानाध्यक्ष स्वयं सड़क पर उतरें। ताकि, नियम की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। अतिक्रमण और सड़क पर लगाए गए अस्थायी दुकानदारों के खिलाफ भी अभियान चलाने के लिए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लेने की बात कहीं। साथ ही निगम के माध्यम से जगह-जगह नो पार्किंग और नो इंट्री का बोर्ड लगाने के लिए पत्राचार करने को कहा। बैठक में ट्रैफिक इंचार्ज जयनंदन सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी