अनुसंधान के उपयोग से सुधरेगी किसानों की दशा

दरभंगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सु²ढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से पंडित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 01:22 AM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 01:38 AM (IST)
अनुसंधान के उपयोग से सुधरेगी किसानों की दशा
अनुसंधान के उपयोग से सुधरेगी किसानों की दशा

दरभंगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सु²ढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय उन्नत कृषि शिक्षा योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुर पंचायत भवन सभागार में मंगलवार को किसान शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन क्षेत्रीय विधायक जीवेश कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि नए-नए कृषि अनुसंधान का उपयोग कर खेती के माध्यम से किसानों की दशा सुधरेगी। वे समृद्ध व सुढृढ़ होगें। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय कृषि केंद्र का निर्माण किया है। साथ ही यहां का प्रभारी उन्नत किसान रजत कुमार ठाकुर को बनाया गया है। उन्हीं के निर्देशन में वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षण देने आए है। किसान इनका भरपूर लाभ उठाएं। वहीं मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा के नोडल पदाधिकारी डॉ. राजवीर शर्मा ने कहा कि रासायनिक खाद के उपयोग से खेतों में केचुआ की असमय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यहाँ के किसानों को जैविक खेत बनाने के लिए आनुदानिक दर पर कई तरह की खाद बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं डीडीएम एसके मजूमदार ने कहा कि अब किसानों को सब्सिडी छोड़नी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी योजना के प्रोत्साहन के लिए सब्सिडी देती है। नई पीढ़ी किसानी से अपना मुंह मोड़ रही है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को कृषि कार्य से जोड़ने के लिए अगले वित्तीय वर्ष में प्रत्येक पंचायत में जलदूतों की बहाली की जाएगी। उन्होंने युवाओं के प्रोत्साहन के लिए उनको जागरुक करने पर बल दिया। कृषि कार्यशाला को कृषि विज्ञान केंद्र जाले के वैज्ञानिक डॉ. एपी राकेश, वैज्ञानिक डॉ. सीमा प्रधान व संजय कुमार आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर क्षेत्र के ब्रह्मपुर, रतनपुर, कछुवा, मलिकपुर, राढ़ी, नारौछ, विहारी समेत दो दर्जन गांवो के किसानों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी