विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत तय : सांसद

दरभंगा। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा को भारी बहुमत मिलना तय है। बिहार की जनता अब लाठी प

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 12:11 AM (IST)
विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत तय : सांसद

दरभंगा। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा को भारी बहुमत मिलना तय है। बिहार की जनता अब लाठी पिलावन व स्कूटर पर भैंस चढ़ावन जैसी बातों में नहीं आनेवाली है। यहां के लोगों ने मन ही मन यह तय कर लिया है कि इस बार लालू व नीतीश के गठजोड़ को उखाड़ फेंकेगे। बिहार में भाजपा की बढ़ रही लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ईजाज अहमद जैसे व्यक्ति भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उक्त बातें सांसद कीर्ति झा आजाद ने रविवार को बेनीपुर में दो दर्जन से अधिक गांवों में डेढ़ सौ करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होने वाले 35 पथों का शिलान्यास व आधा दर्जन पथों का उदघाटन के बाद हरिपुर गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दरभंगा में रेलवे लाईन का दोहरीकरण के लिए केन्द्र सरकार ने 380 करोड़ रुपये दिए हैं। बिकूपट्टी, महिनाम घाट व मटवासी में 15 करोड़ रुपये की लागत से अविलंब पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कन्हौली में पुल का निर्माण हो चुका है। लेकिन, प्रशासनिक पदाधिकारियों की कथित शिथिलता के कारण आजतक पुल के दोनों तरफ पहुंच पथ का निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इस कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पर रही है। सांसद श्री आजाद ने कहा कि आगामी 3 से 8 सितम्बर तक मिथिलांचल के सभी विधानसभा क्षेत्र में हवाई सर्वेक्षण के लिए केन्द्रीय मंत्री बिहार के लिए दिए गए विशेष पैकेज के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे। सांसद श्री आजाद ने रविवार को महागठबंधन द्वारा पटना में आयोजित स्वाभिमान रैली को पूरी तरह फ्लॉप शो करार दिया। मौके पर विधायक गोपालजी ठाकुर ने लेागों से विधानसभा चुनाव में पूर्ण रूपेन सहयोग की अपील की। कहा कि बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में जितना विकासात्मक कार्य हुआ है उतना विकासात्मक कार्य कभी नहीं हुआ था। सभा को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा, भाजपा नेता पवन ठाकुर, मदन कुमार झा, मनीष कुमार झा, मिथिलेश चौधरी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष शमसुल होदा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मायानंद झा, नगर अध्यक्ष रामफल मिश्र, सोनू ठाकुर, राजीव कुमार झा, चंदन कुमार, विनय कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार झा, संजीव कुमार झा, रेणू झा आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी