मुर्हरम को ले शांति समिति की बैठक

बेनीपुर, संसू : मुहर्रम को शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ मनाने को लेकर शुक्रवार को बहेड़ा थाने पर एसडीओ

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 11:30 PM (IST)
मुर्हरम को ले शांति समिति की बैठक

बेनीपुर, संसू : मुहर्रम को शांतिपूर्ण व सद्भाव के साथ मनाने को लेकर शुक्रवार को बहेड़ा थाने पर एसडीओ अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ ने मुहर्रम का पर्व आपसी सद्भाव व भाईचारा के माहौल में मनाने में सहयोग की बात कही। इस बार भी पुराने रूट से ही ताजिया जुलूस निकलेगा। जुलूस के लिए थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य है। जुलूस पर डीएसपी अंजनी कुमार खुद भी नजर रखेंगे। सदस्यों ने मुहर्रम के दिन नशेड़ियों पर विशेष नजर रखने की मांग की। डीएसपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस हर संभव कार्रवाई करेगी। डीएसपी ने थानाध्यक्ष राजनारायण सिंह को संदिग्ध चरित्र वाले लोगों को चिह्नित कर उनकी सूची बनाने का निर्देश दिया। बैठक में इंस्पेक्टर गोपाल मंडल, थानाध्यक्ष राजनारायण सिंह, उप प्रमुख मनोज मिश्र, उप मुख्य पार्षद मो.जफरुद्दीन, कुदुस, रब्बानी, वार्ड पार्षद संतोष झा, मो. लड्डन, वार्ड पार्षद विनोद मंडल, प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, जीवकांत झा सहित दर्जनों सदस्यों ने भाग लिए।

chat bot
आपका साथी