आला पदाधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, दरभंगा : दशहरा के मौके पर पटना के गांधी मैदान में रावण वध के बाद मची भगदड़ में 23 लो

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 02:13 AM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 02:13 AM (IST)
आला पदाधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, दरभंगा : दशहरा के मौके पर पटना के गांधी मैदान में रावण वध के बाद मची भगदड़ में 23 लोगों की जानें जाने से सबक लेते हुए प्रशासन छठ पर्व पर कोई चूक नहीं चाहता है। राज्य मुख्यालय से दिन प्रति दिन मिल रहे निर्देश के मुताबिक तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आयुक्त वंदना किन्नी के नेतृत्व में आला पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। घाटों के निरीक्षण की शुरुआत लहेरियासराय स्थित केएम टैंक तालाब से हुई। इसके बाद पदाधिकारियों की टीम गंगासागर तालाब पहुंची। वहां व्याप्त गंदगी पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए युद्धस्तर पर सफाई कार्य करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त महेंद्र कुमार ने शनिवार तक घाट को चकाचक कर देने का आश्वासन दिया। आयुक्त ने गंगासागर तालाब में एनडीआरएफ व गोताखोरों की टीमों की तैनाती का निर्देश दिया। इसके बाद टीम हराही पोखर पहुंची। यहां साफ सफाई चल रही थी। इस पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य से प्रभावित होकर आयुक्त ने तालाब की चारों ओर घाट निर्माण व सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया। नगर आयुक्त से कहा गया कि घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करवाएं। आयुक्त के साथ डीआइजी अनवर हुसैन, डीएम कुमार रवि, एसएसपी डॉ. कुमार ऐकले आदि थे।

chat bot
आपका साथी