छात्र लोजपा ने थरुर का पुतला फूंका

By Edited By: Publish:Sat, 18 Jan 2014 09:38 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2014 09:39 PM (IST)
छात्र लोजपा ने  थरुर
 का पुतला फूंका

दरभंगा,संस : छात्र लोजपा ने शनिवार की शाम विवि परिसर में श्यामा मंदिर चौक के पास केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरुर का पुतला फूंका। पुतला दहन के बाद छात्रों की सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार झा ने कहा कि सुनन्दा पुष्कर की मौत संदिग्ध नहीं, बल्कि यह सीधे सीधे हत्या का मामला है। इसकी सीबीआई जांच कर दोषी को सख्त सजा दी जाए। चाहे वह कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो। उन्होंने जांच होने तक शशि थरुर को केन्द्रीय मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि देश की जनता ऐसी जघन्य हत्या को सहन नहीं करेगी। सभा को आशुतोष कुमार झा, आनंद चौधरी, गौतम ठाकुर, रिंकू कमार आदि ने भी संबोधित किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी