महिलाएं निडर होकर निभाएं दायित्व-सीएम

बक्­सर : जिले में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जीविका द्वारा मंगलवार को नगर भवन में जिलास्­त

By Edited By: Publish:Tue, 14 Jun 2016 06:12 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jun 2016 06:12 PM (IST)
महिलाएं निडर होकर निभाएं दायित्व-सीएम

बक्­सर : जिले में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए जीविका द्वारा मंगलवार को नगर भवन में जिलास्­तरीय मद्य निषेध जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन जिला उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी, अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार एवं समूह की महिलाओं ने द्वीप प्रज्­जवलित कर किया।

मुख्­यमंत्री नीतीश कुमार ने लाइव का­स्टिंग के तहत संबोधित करते हुए कहा कि इस आंदोलन में महिलाओं की भूमिका सबसे ज्­यादा प्रभावी है। क्­योंकि उन्­हीं की मांग पर शराबबंदी को लागू किया गया। इसे सफल बनाने के लिए महिलाओं को अब अपना दायित्­व निडर होकर निभाना पडे़गा। इस दौरान उन्­होनें कहा कि जीविका समूह की महिलाएं अब गांव की स्­कूलों पर भी नजर रखेगी। स्­कूल में शिक्षक समय से आते हैं कि नहीं, मध्­यान्­ह भोजन योजना में कही धांधली तो नहीं बरती जा रही है। अब सब पर जीविका समूह की महिलाएं नजर रखेगी तथा इसकी सूचना से अवगत भी करायेगी। कार्यक्रम में अंत में धन्­यवाद ज्ञापन उत्­पाद अधीक्षक मनोज कुमार ¨सह ने किया। इस मौके पर वरीय उपसमाहर्ता नासिर हुसैन, जिला कल्­याण पदाधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका अरुण कुमार, डीईओ ओंकारनाथ ¨स­ह, रौशन कुमार के अलावा जीविका से जुडी़ महिलाएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी