पति के साथ इलाज कराने आई महिला प्रेमी के साथ फरार, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी
पति के साथ इलाज करवाने आयी महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसकी डेढ़ माह पहले शादी हुई थी।
बक्सर [जेएनएन]। बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक नवविवाहिता सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अपने पति तथा ससुरालवालों को चकमा देकर पूर्व प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद परिजन काफी आहत हैं।
जानकारी के अनुसार महिला का मायका इटाढ़ी थाना क्षेत्र में है। उसकी शादी डेढ़ माह पूर्व उसी थाना क्षेत्र में हुई थी। बताया जा रहा है कि उसका पूर्व से ही किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। जिससे वह फोन पर चुपके-चुपके बात किया करती थी।
मंगलवार को उसने अपने ससुराल में तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद पति तथा अन्य परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए। जहां से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले में पति ने नगर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।