शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव

बक्सर थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव में मंगलवार की देर रात कई मामलों के आरोपी अनूप राम क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 09:13 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 09:13 PM (IST)
शराब तस्करों को पकड़ने गई  पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव
शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव

बक्सर : थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव में मंगलवार की देर रात कई मामलों के आरोपी अनूप राम को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। चारों ओर से चल रहे पत्थरों के बीच पुलिस कर्मियों ने पास में पोखर जैसे गढ्ढे में कूद अपनी जान बचायी। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी सहित छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं, पकड़ा गया तस्कर भी भाग गया। बाद में और पुलिस टीम भेजी गई और गांव से तीन लोगों को पकड़ा गया।

इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही शराब तस्कर और कई मामलों का नामजद अभियुक्त अनूप विगत कई महीनों से फरार चल रहा था। जिसको लेकर पुलिस तलाश कर रही थी। मंगलवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली फरारी तस्कर घर पर आया हुआ है। देर रात पुलिस ने गांव में दबिश दी और उसे पकड़ लिया। जैसे ही पुलिस इसे अपनी गाड़ी में बैठा कर चलने का प्रयास किया। उसी समय इस बस्ती के लोगो ईंट-पत्थर लेकर पुलिस पर टूट पड़े। जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। हमले में बीच-बचाव कर रहे थाना अध्यक्ष युसूफ अंसारी, एसआई संजय विकास त्रिपाठी, एएसआई महेश प्रसाद, कांस्टेबल जितेंद्र प्रसाद, प्रमोद पासवान, शिव गोविद पासवान सहित छह लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस पोखरेनुमा गढ्ढे में कूद जान बचाई। घटना के बाद बुधवार की सुबह पुन: पुलिस पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ गांव पहुंची। जहां से प्रेमा देवी, तपेश्वरी देवी, कवलबास कोईरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, इस मामले में 19 नामजद एवं 60 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। घटना के बाद थाना परिसर में पहुंचे एसडीपीओ गोरख राम और सदर इंस्पेक्टर अवधेश प्रसाद ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला ग्रामीणों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी