विकास योजना के शिलान्यास का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

बक्सर ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के विकास के लिए प्रस्तावित करोड़ों रुपए की विकास योजना

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jul 2022 09:58 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jul 2022 09:58 PM (IST)
विकास योजना के शिलान्यास का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण
विकास योजना के शिलान्यास का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

बक्सर : ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के विकास के लिए प्रस्तावित करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं के शिलान्यास के पहले मंगलवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं खाद सुरक्षा मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने विकास स्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले यहां आने पर केंद्रीय मंत्री ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का पूरे विधि विधान के साथ सावन महीने में पूजा अर्चना किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 21 जुलाई को यहां के विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के विकास के लिए पर्यटन विभाग द्वारा आठ करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक की योजना स्वीकृत की गई है और 21 जुलाई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन के अधिकारियों ने यहां पहुंच कर जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। इस तैयारी से पहले शिलान्यास स्थल का निरीक्षण करने के लिए अश्विनी कुमार चौबे यहां पहुंचे। उन्होंने बाबा के मंदिर परिसर, तालाब के किनारे निर्मित घाट, अतिथिशाला, शौचालय आदि विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल, अनुमंडल अधिकारी कुमार पंकज, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा के साथ विचार विमर्श कर पूरी जानकारी भी ली। उसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ब्रह्मेश्वर नाथ संस्कृत विद्यालय में पंचवटी का पौधा रोपण किया। विद्यालय में कमरे की कमी और करकट शेड में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को देखकर केंद्रीय मंत्री ने अपने सांसद क्षेत्र विकास योजना के तहत संस्कृत विद्यालय में भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपये देने की तत्काल घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि काफी प्रयास के बाद पर्यटन विभाग द्वारा यहां के विकास के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए गए हैं और आवश्यकता पड़ने पर और अधिक रुपए मिलेगें। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय पांडे ने मंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर उपस्थित जदयू और भाजपा के नेता अजय उपाध्याय, महेश पांडे, मिटू सिंह, सुशील ओझा ने रघुनाथपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव करने की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने ठहराव का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी