हत्याकांड के तीन आरोपितों ने किया सरेंडर

बक्सर : व्यवहार न्यायालय स्थित मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के समक्ष गुरुवार को तीन हत्यारोपितों ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jun 2017 03:05 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jun 2017 03:05 AM (IST)
हत्याकांड के तीन आरोपितों ने किया सरेंडर
हत्याकांड के तीन आरोपितों ने किया सरेंडर

बक्सर : व्यवहार न्यायालय स्थित मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के समक्ष गुरुवार को तीन हत्यारोपितों ने सरेंडर किया। इसमें धर्मवीर राय, धनंजय राय और अजय राय का नाम शामिल है। सभी डुमरांव थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव के रहने वाले हैं। उन लोगों ने दस दिन पूर्व स्कार्पियो से कोर्ट में गवाही देने जा रहे पिता तेजनारायण राय तथा पुत्र सुमित कुमार को टक्कर मार घायल कर दिया था। इस मामले औद्योगिक थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इस कांड को ले पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते तीनों आरोपितों ने सरेंडर कर दिया। इस संबंध में अधिवक्ता शशिकान्त उपाध्याय उर्फ सरोज ने बताया कि पिछले साल चिलहरी गांव में फुटबॉल खिलाड़ी मृत्युंजय राय की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसमें काफी हंगामा हुआ था। उसी मामले में गवाही देने उसके पिता तथा भाई न्यायालय आ रहे थे। इसी बीच दलसागर के पास उक्त आरोपितों ने स्कार्पियो से टक्कर मार दी थी। जिससे वे लोग न्यायालय में गवाही देने न पहुंचे।

chat bot
आपका साथी