जयंती पर याद किए गए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस

बक्सर शहर के नई बाजार मठिया मोड़ के पास एक मैरेज हाल में रविवार को भारतीय जनता युव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 09:05 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस
जयंती पर याद किए गए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस

बक्सर : शहर के नई बाजार मठिया मोड़ के पास एक मैरेज हाल में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो अध्यक्ष डा. प्रिय रंजन चौबे ने की। नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा.चौबे ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस से देश हमेशा प्रेरित होता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक जय हिन्द और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आ•ादी दूंगा का नारा देने वाले नेताजी ने अंग्रेजों से कई बार लोहा लिया। देश को आजादी दिलाने में नेताजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत मां के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के कारण ही अंग्रेजों को भारत के आगे झुकना पड़ा। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष दीपक सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कमल क्लब के जिला संयोजक अरविद पासवान ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अक्षय ओझा, सौरभ चौबे, जिलामंत्री चंदन सिंह, गौरी शंकर उपाध्याय, दीपक सिंह, अजय चौबे, शिव जी, जयशंकर आदि मौजूद थे। 125वीं जयंती पर याद किए गए आजाद हिद फौज के संस्थापक

जागरण संवाददाता, डुमरांव (बक्सर) : रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्रबोस की 125वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नेताजी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे नगर मंत्री शुभम सिन्हा ने कहा कि कहा कि नेताजी के आदर्श व्यक्तित्व और बलिदान हर भारतीय को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

जिला कला मंच के संयोजक लक्ष्मण कुमार ने कहा कि नेताजी की राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा का सम्मान करने और उन्हें याद करने के लिए, भारत सरकार का हर साल 23 जनवरी को उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला काबिले तारीफ है। एसडीएफ प्रमुख आतीष शर्मा ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी की भूमिका नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। मौके पर संजीत यादव, पप्पू कुमार, विष्णु दुबे, रजनीश कुमार, मुकेश कुमार और प्रियांशु कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। नेताजी की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर) : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा विकास समिति तथा नवरंग कला मंच डुमरांव के सदस्यों ने नेताजी की जयंती मनाई गई। निबंध प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यार्थी कोविड-19 का पालन करते हुए उपस्थित हुए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलन तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसमें विमलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, डा.भास्कर मिश्र, डा.संजय सिंह, विजय कुमार, मनोज कुमार, अवधेश कुमार यादव, जूली ओझा, मनोज कुमार दुबे आदि उपस्थित हुए। चौसा में मजदूर यूनियन ने मनाई नेताजी की जयंती

संवाद सहयोगी, चौसा (बक्सर) : स्थानीय स्टेशन स्थित कार्यालय में रविवार को चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित महामंत्री डा. मनोज कुमार यादव ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के इतिहास में ऐसा कोई व्यक्तित्व नहीं हुआ जो एक साथ महान सेनापति, वीर एवं अन्य देश के समस्याओं पर चर्चा करने वाले हो। रंगून के जुबली हाल का उनका भाषण सदैव इतिहास के पन्नों में अंकित है। नेता जी ने कहा था कि स्वतंत्रता बलिदान चाहती है। डा. यादव ने कहा कि देश में राज करने वाले नेताओं को इनसे सीख लेने की आवश्यकता है। मौके पर रामाशीष कुशवाहा, रामेश्वर चौहान, उदय कुमार तत्वा, नितेश उपाध्याय, श्याम जी चौरसिया, कन्हैया माली, ठाकुर प्रसाद कानू, मुख्तार खा, इदरीश साई, मोतीलाल कानू, रामप्रवेश प्रसाद, रमेश प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी