Move to Jagran APP

Bihar News : बेगूसराय का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल किशोर महतो अरेस्ट, पत्नी 15 वर्ष से मुखिया; नाम बदलकर करता था अपराध

बेगूसराय का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को अरेस्ट किया गया है। उसपर एक लाख रुपये का का इनाम था। वह मंगलवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अपराधी बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दियारा निवासी नंदकिशोर उर्फ राजकिशोर उर्फ किशोर महतो है। उसकी पत्नी लगातार 15 वर्षों से पहाड़पुर की मुखिया है। यह जानकारी प्रेस वार्ता में बलिया की डीएसपी नेहा कुमारी ने दी।

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar Published: Thu, 23 May 2024 12:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2024 12:24 PM (IST)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सहयोगी, बलिया (बेगूसराय)। Begusarai Most Wanted Criminal Arrest बेगूसराय जिला का एक लाख का इनामी अपराधी मंगलवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अपराधी बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दियारा निवासी नंदकिशोर उर्फ राजकिशोर उर्फ किशोर महतो है। उसकी पत्नी लगातार 15 वर्षों से पहाड़पुर की मुखिया है।

यह जानकारी प्रेस वार्ता में बलिया की डीएसपी नेहा कुमारी ने दी। बताया कि वांछित को मंगलवार की रात लखमिनियां स्टेशन के निकट से पकड़ा गया। वह नाम बदल-बदल कर अपराध करता था।

वह घोघल महतो का पुत्र है। उस पर हत्या, डकैती, अपहरण, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के दो दर्जन मामले दर्ज हैं। तीन माह पूर्व उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था।

ट्रैक्टर पलटने से मुंडन संस्कार से लौट रहे बेगूसराय के नौ लोग जख्मी

बेलहर (बांका) में सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग स्थित जिलेबिया पहाड़ पर बुधवार को यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलटने से नौ लोग जख्मी हो गए। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सभी घायल बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनियां पहाड़पुर तुलसी टोला के निवासी हैं।

वे देवघर से मुंडन संस्कार के बाद लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना के एसआइ विजय कुमार राय और सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। तीन घायलों की स्थिति गंभीर है।

देवघर में मुंडन कराकर ट्रैक्टर से लौट रहे थे

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। घटना का कारण ट्रैक्टर का इंजन फेल होना है। घायल रामप्रकाश महतो के अनुसार उनके भतीजे बीजो यादव के पुत्र राहुल कुमार, पंपू कुमार और मुकेश कुमार का देवघर में मुंडन कराकर ट्रैक्टर से लौट रहे थे।

जिलेबिया पहाड़ के खतरनाक मोड़ पर ट्रैक्टर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन को संतुलित करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर कूद गया। उसके साथ कुछ अन्य सवार भी कूदने लगे। तबतक ट्रैक्टर का इंजन ट्रेलर सहित पलट गया। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई।

सीएचसी के चिकित्सक डा. एस मधुकर ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है। कुछ की स्थिति गंभीर हैं, लेकिन इलाज के बाद ठीक हो रहे हैं। अभी किसी को रेफर नहीं किया गया है। घायलों में रामप्रकाश महतो (55), अशोक महतो (45), बीजो यादव (43), मुस्कान कुमार (6), राहुल कुमार (20), पूनम देवी (50), रूबी कुमारी (19), जवाहर महतो (46) व रूबी देवी (50) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

Tejashwi Yadav : तेजस्वी ने अब आदिवासियों से कर दिया बड़ा वादा, इन चीजों में मिलेगा अधिकार; कहा- सरकार बनी तो...

बंगाल की खाड़ी तेज हो रही हलचल, ओडिशा में इसका कैसा रहेगा प्रभाव? मौसम विभाग ने दे दी बड़ी जानकारी


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.