गायक भरत शर्मा की पत्नी उतरीं मैदान में

बक्­सर। भोजपुरी गायन के क्षेत्र में बड़ा अंतराष्ट्रीय ख्­याति प्राप्­त व्­यास सम्राट भरत शर्मा की पत्­

By Edited By: Publish:Sat, 09 Apr 2016 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 09 Apr 2016 06:51 PM (IST)
गायक भरत शर्मा की पत्नी उतरीं मैदान में

बक्­सर। भोजपुरी गायन के क्षेत्र में बड़ा अंतराष्ट्रीय ख्­याति प्राप्­त व्­यास सम्राट भरत शर्मा की पत्­नी संजू देवी मुखिया का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने सिमरी की बलिहार पंचायत से मुखिया प्रत्­याशी के रुप में अपना पर्चा दाखिल किया। भोजपुरी संगीत के क्षेत्र से मनोज तिवारी के राजनीति में उतरने के बाद भरत शर्मा से भी इस संदर्भ में सवाल पूछे जाते रहे थे। खास बात यह रही कि अपनी पत्नी के नामांकन में भरत शर्मा खुद मौजूद रहे।

मुखिया पद के लिए नामांकन करने के पश्­चात भरत शर्मा की पत्नी संजू देवी ने कहा कि उनके पति ने गायकी के क्षेत्र में इस पंचायत को अंतराष्ट्रीय पहचान दिलायी है और यही गौरव विकास के जरिये दिलाना चाहती हूं। इसके अलावा महिलाओं व युवतियों के लिए पंचायत स्­तर पर स्­वरोजगार हेतु प्रशिक्षण केन्­द्र के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्­सा, बिजली व सबको शुद्ध पेयजल मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं, श्री शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि गांव की जनता के दबाव में उनकी पत्नी ने नामांकन किया है।

chat bot
आपका साथी