बिहार के हर जिले में ऑक्सीजन सिलिडर बैंक की होगी स्थापना

बक्सर रविवार को नगर के छठिया पोखरा के समीप आयोजित ऑक्सीजन सिलिडर बैंक का उद्घाटन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:15 AM (IST)
बिहार के हर जिले में ऑक्सीजन सिलिडर बैंक की होगी स्थापना
बिहार के हर जिले में ऑक्सीजन सिलिडर बैंक की होगी स्थापना

बक्सर : रविवार को नगर के छठिया पोखरा के समीप आयोजित ऑक्सीजन सिलिडर बैंक का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया। कार्यक्रम में भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि आपातकाल में मानवता की सेवा से बड़ा धर्म कोई नहीं है। इस विचार के साथ आगे बढ़ते हुए नगर में चार ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ इसकी शुरुआत की गई है।

लक्ष्य है कि नगर में 11 सिलेंडर का एक बैंक स्थापित किया जाए। यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और सभी मंडलध्यक्षों से कहा गया कि समाज में यदि ऐसा कभी प्रतीत हो कि किसी व्यक्ति को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो तो उसे बताए। उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर बालेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने पंचायती राज प्रकोष्ठ द्वारा प्रारंभ किए गए इस इस सामाजिक कार्य का अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सभी को भारतीय परंपरा, जीवन शैली, योग व आयुर्वेद के नजदीक रहते हुए अपने को और समाज को कोरोना से बचाए रखना है। उन्होंने गरीब मरीजों द्वारा उपयोग किए गए ऑक्सीजन की रिफिलिग का खर्च उठाने की घोषणा की। इस दौरान चुनमुन वर्मा, जिला मंत्री राजीव भगत, रेडक्रॉस सचिव मोहन गुप्ता, प्रिस पीयूष, आरएसएस के नगर कार्यवाह संजय तिवारी, अभाविप के कृष्ण देव यादव, दीपक यादव और समाजसेवी राजीव सिंह सहित कई शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी