मुखिया प्रतिनिधियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर मुखिया प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ की अध्यक्ष ललिता देवी ने की।

By Edited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 06:11 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 06:11 PM (IST)
मुखिया प्रतिनिधियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
मुखिया प्रतिनिधियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

बक्सर : प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर मुखिया प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ की अध्यक्ष ललिता देवी ने की। कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष सह पैगंबरपुर पंचायत के मुखिया श्रीकुमार ओझा ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश पंचायतों में सचिवों की प्रतिनियुक्ति नहीं होने से सारे विकास कार्य अवरूद्ध हैं। मगर अधिकारियों को इसकी तनिक भी ¨चता नहीं है।

हालात तो अब यहां तक पहुंच गया है कि प्रखंड मुख्यालय में होने वाली बैठकों की जानकारी भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नहीं दी जा रही है, जो काफी ¨नदनीय है। अंत में मुखिया प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों के बैठने के लिए भवन एवं सौ कुर्सी की व्यवस्था करने, पंचायतों मे सचिवों की तैनाती करने एवं कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देने की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है। बैठक में राजापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिध अंगद यादव, फूलचंद यादव, शंकर ¨सह, विजय कुमार ओझा, ददनी यादव, मो. अख्तर, उमाशंकर राय, संतोष वर्मा, ललन पासवान, मुन्ना साह, योगेन्द्र राय सहित अन्य पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी