आपसी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

संवाद सहयोगी डुमराव ( बक्सर ) रविवार की देर शाम नया भोजपुर गाव में हुई गोलीबारी की एक घटना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:15 AM (IST)
आपसी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या
आपसी विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

संवाद सहयोगी, डुमराव ( बक्सर ) : रविवार की देर शाम नया भोजपुर गाव में हुई गोलीबारी की एक घटना में बूढ़ा यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया उसे चिंताजनक स्थिति में पुलिस ने सदर अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते मे ही जख्मी की मौत हो गयी। घटना रविवार की देर शाम 7:45 बजे की है।

घटना के वक्त बूढ़ा यादव उम्र 55 वर्ष पिता श्री कृष्ण यादव गाव के पूरब स्थित महादेवा मंदिर के पास पुलिया पर बैठा था तभी दो हथियारबंद लोग मौके पर पहुंचे और बूढ़ा यादव को करीब से सर मैं गोली मार दी। उसे दो गोली लगी। लोगों ने घटना की तत्काल जानकारी पुलिस को दी नया भोजपुर ओपी पुलिस ने जख्म बूढ़ा यादव को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। यह घटना कैसे हुई इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि गोलीबारी की इस घटना का संबंध 6 माह पूर्व हुई गोलीबारी से है। 6 माह पूर्व बूढ़ा यादव के भाई मुन्ना यादव को भी ऐसे ही गोली लगी थी। काफी इलाज के बाद मुन्ना की जान बच गई उसमें बूढ़ा यादव को ही गोलीबारी की इस घटना में संलिप्तता बताई गई थी। इसका वजह संपत्ति का बंटवारा बताया गया था। माना जा रहा है कि गोलीबारी की यह घटना उसी घटना के प्रतिक्रिया में हुई है। फिलहाल पुलिस इस घटना के बारे में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।

पिता की डाट से नाराज किशोर गंगा में कूदा

जागरण संवाददाता, बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के गोला बाजार के निवासी एक किशोर ने पिता की डाट से नाराज होकर एक गंगा सेतु से नदी में छलाग लगा दी। माना जा रहा है कि गंगा की धारा में वह डूब गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि की है तथा कहा है कि किशोर की तलाश की जा रही है।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक गोला बाजार के रहने वाले संतोष गुप्ता के 15 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश कुमार ने पिता की डाट से नाराज होकर यह खौफनाक कदम उठाया। किशोर के पिता संतोष मुनीब चौक के पास लिट्टी आदि बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार की सुबह उन्होंने पुत्र को किसी बात को लेकर डाट दिया था। जिसके बाद घर से निकल गया था। शाम को सूचना मिली कि वह गंगा नदी में कूद गया।

chat bot
आपका साथी