वाहन चे¨कग में राइफल के साथ एक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव से 37 वर्षीय मलिक राम को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Aug 2017 03:05 AM (IST) Updated:Sat, 26 Aug 2017 03:05 AM (IST)
वाहन चे¨कग में राइफल के साथ एक गिरफ्तार
वाहन चे¨कग में राइफल के साथ एक गिरफ्तार

बक्सर। थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव से 37 वर्षीय मलिक राम को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि देर शाम पुलिस वाहन चे¨कग कर रही थी। इसी बीच यह व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए हाथ में देशी राइफल लेकर कहीं जा रहा था।

तभी पुलिस की नजर पड़ते ही भागने लगा। जिसे खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त व्यक्ति इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलहर गांव का रहने वाला है। यह पहले भी 33/2001 में दर्ज आ‌र्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। इस बार भी यह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने इसके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

chat bot
आपका साथी