पर्व को ले संयुक्त आदेश जारी, 14 स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

बक्सर बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दुर्गापूजा त्योहार को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 09:07 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:06 AM (IST)
पर्व को ले संयुक्त आदेश जारी, 14 स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
पर्व को ले संयुक्त आदेश जारी, 14 स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

बक्सर : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच दुर्गापूजा त्योहार को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। पर्व को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त जिला आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत पूरे जिले में 14 स्थानों पर दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

संयुक्त आदेश में कहा गया है कि पूजा संबंधी किसी कार्यक्रम में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। पूजा के अवसर पर किसी प्रकार के मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा। किसी प्रकार के विसर्जन जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित तरीके से चिह्नित स्थानों पर ही मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। कहा गया है कि इस दौरान कोविड के संक्रमण को रोकने के संबंध में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत मापदंड का पालन करना अनिवार्य होगा। संयुक्त आदेश में कहा गया है कि इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए गश्ती दल दंडाधिकारियों को शहर में तीन जगह लगाया गया है। वहीं, चौसा, राजपुर, इटाढ़ी, डुमरांव नगर तथा प्रखंड, ब्रह्मपुर, चक्की, नावानगर, केसठ, चौंगाई एवं सिमरी प्रखंड में दंडाधिकारियों को लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी