आइटीआइ में शिवगुरु महोत्सव छह को

बक्सर : जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई मैदान में छह दिसंबर को विराट शिवगुरु महोत्सव होगा। इसक

By Edited By: Publish:Sun, 29 Nov 2015 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2015 05:49 PM (IST)
आइटीआइ में शिवगुरु महोत्सव छह को

बक्सर : जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई मैदान में छह दिसंबर को विराट शिवगुरु महोत्सव होगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जिसमें शामिल होने के लिए पटना प्रमंडल समेत उत्तर प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों से शिव शिष्य यहां पहुंचेंगे।

महोत्सव के मुख्य वक्ता प्रथम शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द जी एवं दीदी निलम की पुत्री अनुनीता होंगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति बनी है। जिसके अध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष राजू वर्मा, लव ¨सह सचिव, सरजु जी उर्फ सुबेदार साहब कोषाध्यक्ष, मार्कण्डेय ¨सह, शमशेर बहादुर ¨सह, डा. दिनेश कुमार, अजय चौबे, मदन ¨सह प्रमुख सदस्य हैं। यहां पटना, आरा, रोहतास, कैमुृर, औरंगाबाद, उत्तर प्रदेश के बलियां, गाजीपुर, चंदौली, बनारस, मऊ, सोनभद्र व मिर्जापुर जिलो से लोग पहुंचने वाले हैं। परिचर्चा का समय सुबह दस बजे से अपराह्न 4 बजे तक रखा गया है।

chat bot
आपका साथी