तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत

बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई फील्ड के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 1 वर्षीय मासूम को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब बच्ची अपने माता-पिता के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर बैठी बच्ची सड़क पर जा गिरी जिसे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:25 PM (IST)
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत

बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई फील्ड के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 1 वर्षीय मासूम को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, घटना उस वक्त हुई जब बच्ची अपने माता-पिता के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर बैठी बच्ची सड़क पर जा गिरी, जिसे ट्रैक्टर ने कुचल दिया। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा।

वहीं, आक्रोशित लोगों ने चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्र तथा नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सदल बल पहुंच गए तथा लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक नगर के चरित्रवन के रहने वाले विमलेश कुमार अपनी पत्नी तथा 1 वर्षीय पुत्री के साथ अपने पैतृक घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कमरपुर जा रहे थे। इसी बीच ईंट लदा एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद मां की गोद मे बैठी मासूम छिटक कर सड़क पर जा गिरी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एसपी को बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा नगर थानाध्यक्ष लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि, मृत बच्ची के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 ह•ार रुपये की राशि प्रदान की गई है। इसके बाद जाम को खत्म कराया जा सका। दादी की हृदय विदारक चित्कार सुनकर गमगीन हुए लोग

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मृत बच्ची की दादी पहुंच गई। जैसे ही उसने अपने कलेजे के टुकड़े को सड़क पर पड़े देखा मानों उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। Xह्नह्वश्रह्ल;राजा हो राजा, कैसे जियब हो राजाXह्नह्वश्रह्ल; कह कर वह सड़क पर ही बैठ कर रोने लगी। उनके ह्रदय विदारक चित्कार जिसने भी सुनी उसकी आंखें नम हो गई। डेंजर •ाोन बनी आइटीआई फील्ड सड़क, फिर भी नहीं कम होती रफ्तार बताया जा रहा है यह घटना आइटीआई मैदान के समीप हुई जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बताया जा रहा है कि, इस सड़क से सटी नई कॉलोनी की बढ़ती आबादी ने भी सड़क पर चहल-पहल बढ़ा दी है। जिससे की दुर्घटनाओं की सदैव आशंका बनी रहती है। जिसके मद्देनजर पथ निर्माण विभाग के द्वारा वैज्ञानिक पद्धति के स्पीड ब्रेकर भी बना दिए गए हैं। हालांकि,वाहन चालकों की रफ्तार इसके बावजूद भी कम नहीं हो रही। बताया जा रहा है कि, लगातार हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर इस इलाके को लोग अब डेंजर जोन के नाम से जानने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी