निरीक्षण करने गई प्रमुख को हेडमास्टर ने बनाया बंधक

ने लगे थे। हालांकि स्थानीय लोगों के कहने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय का ताला खोला तब वे बाहर निकलीं। दूसरी ओर स्कूल के प्रधान प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिभुवन ठाकुर का कहना है कि प्रमुख द्वारा लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद और सत्य से प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 06:30 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:30 PM (IST)
निरीक्षण करने गई प्रमुख को हेडमास्टर ने बनाया बंधक
निरीक्षण करने गई प्रमुख को हेडमास्टर ने बनाया बंधक

बक्सर : प्रखंड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय जलालपुर एकौना का निरीक्षण करने गई प्रमुख को घंटों बंधक बनाए रखा। हालांकि, जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई और वे मौके पर आए, तब वे बाहर निकलीं। इस आशय की जानकारी देते हुए प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार पाठक ने बताया कि प्रमुख प्रियंका पाठक प्राथमिक विद्यालय जलालपुर एकौना का निरीक्षण करने गई थी। प्रभारी प्रधानाध्यापक से जब उन्होंने विभिन्न पंजियों को दिखाने के लिए  कहा तो वे उन्हें स्कूल के कमरे में बंद कर दिए। इसके बाद प्रमुख ने तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष सिमरी को दी। इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी मामले से अवगत कराया। मगर तब तक यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल चुकी थी और लोग विद्यालय प्रांगण में जमा होने लगे थे। हालांकि, स्थानीय लोगों के कहने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय का ताला खोला, तब वे बाहर निकलीं। दूसरी ओर, स्कूल के प्रधान प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिभुवन ठाकुर का कहना है कि प्रमुख द्वारा लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद और सत्य से परे है। मेरी तबीयत खराब थी, दवा ले रहा था। इसी दौरान प्रमुख तथा उनके पति आए और मुझे शिष्टाचार का ज्ञान सिखाने लगे। जब मैंने इसका प्रतिकार किया तो वे इस तरह का आरोप लगा रहे हैं। इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से तत्काल घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी