पुण्यतिथि पर आचार्य शिवपूजन सहाय की प्रतिमा पर चढ़ाए गए श्रद्धा के फूल

बक्सर बक्सर के मिट्टी के लाल आचार्य शिवपूजन सहाय की पुण्यतिथि पर भले ही प्रशासनिक अधिकारी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 10:00 PM (IST)
पुण्यतिथि पर आचार्य शिवपूजन सहाय की प्रतिमा पर चढ़ाए गए श्रद्धा के फूल
पुण्यतिथि पर आचार्य शिवपूजन सहाय की प्रतिमा पर चढ़ाए गए श्रद्धा के फूल

बक्सर : बक्सर के मिट्टी के लाल आचार्य शिवपूजन सहाय की पुण्यतिथि पर भले ही प्रशासनिक अधिकारी उन्हें भूल गए हो, लेकिन बक्सर के बुद्धिजीवियों ने उन्हें नहीं भुलाया। पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सिटिजन फोरम के सदस्यों ने उनवास गांव पहुंच कर आचार्य की प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए। स्थानीय मुखिया अशोक साह ने आचार्य के नाम पर उनके गांव में बने पार्क की साफ-सफाई कराई।

इस मौके पर अपने संबोधन में फोरम के डा. राजेश सिन्हा ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में आचार्य का अतुलनीय योगदान रहा है। उनकी स्मृतियों को सहेजने एवं संजोने की आवश्यकता है। नमन बक्सर अभियान के माध्यम से बक्सर की महान विभूतियों की स्मृतियों को पुन: ताजा करने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान आज से विधिवत प्रारंभ हुआ है और आने वाले दिनों में इसको और विस्तार देते हुए बक्सर जिले से जुड़े हुए महान विभूतियों एवं धार्मिक ऐतिहासिक महत्व स्थलों का भ्रमण एवं दर्शन कर वहां की वर्तमान स्थिति को समाज के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा नेता सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अपने गौरवशाली अतीत को याद करना, हमसबों के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में नवीननिश्चल चतुर्वेदी, उनवांस पंचायत के मुखिया अशोक साह, जिला पार्षद अशोक राम, कमलेश्वर सिंह, लक्ष्मण शर्मा, गुरुलाल, चंदन राम, विमल सिंह, ज्वाला सैनी, सुनील सिंह रजनीकांत, पुरुषोत्तम सिंह, रामवृक्ष सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बुद्धिजीवियों ने भी आचार्य को किया याद

वरिष्ठ अधिवक्ता व साहित्यकार रामेश्वर प्रसाद वर्मा, एप्टेक संस्था के संचालक रमेश सिंह, समाजवादी नेता अश्विनी कुमार वर्मा, अधिवक्ता संघ के जिला महासचिव गणेश ठाकुर, अधिवक्ता दयासागर पांडेय, राघव पांडेय, राजेश कुमार समेत तमाम बुद्धिजीवियों ने भी पुण्यतिथि पर आचार्य शिवपूजन सहाय को नमन करते हुए उनकी गौरवशाली विरासत से भावी पीढ़ी को अवगत कराने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी