नशे में झूमते थाने पहुंचा जख्मी शराबी पुलिस वालों से कहने लगा कराओ मेरा इलाज, फिर...Buxar news

बक्सर में शनिवार को नशे में धुत युवक खुद थाने पहुंच गया। इस दौरान गिरने से लगी चोट का इलाज कराने के लिए पुलिसकर्मियों से ही कहने लगा। जानें क्या हुआ फिर।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 03:57 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 10:25 PM (IST)
नशे में झूमते थाने पहुंचा जख्मी शराबी पुलिस वालों से कहने लगा कराओ मेरा इलाज, फिर...Buxar news
नशे में झूमते थाने पहुंचा जख्मी शराबी पुलिस वालों से कहने लगा कराओ मेरा इलाज, फिर...Buxar news

बक्सर, जेएनएन। बिहार में लागू शराबबंदी को मुंह चिढ़ाते हुए एक नशेड़ी थाने ही पहुंच गया। टल्ली होकर वो अपने शरीर पर हुए जख्म पुलिस वालों को दिखाने लगा। उसे देखकर सब आश्चर्य चकित हो गए। फिर क्या था पुलिस वालों ने पहले उसका इलाज कराया फिर जेल की हवा खिलाई।

दरअसल नगर थाना में शुक्रवार की देर शाम एक शराबी नशे में धुत्त होकर पहुंच गया। गिरते-पड़ते वो हंगामा करने लगा। नशे की हालत में शराबी कहीं गिरकर जख्मी हो गया था और अपना उपचार कराने के लिए पुलिस से कह रहा था। बाद में पुलिस ने उसे सदर अस्पताल भेजा, जहां उसकी मरहम-पट्टी की गई और शराब पीने के मामले में जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि रात लगभग नौ बजे नशे की हालत में एक व्यक्ति पहुंचा और खुद ही बताने लगा कि उसने शराब पी रखी है। वह जख्मी था और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। वह नशे की हालत में पुलिस को जेल भेजने की चुनौती देने लगा। पूछताछ में नशेड़ी ने अपनी पहचान यूपी के फेफना निवासी  मो.नाजिर के रूप में बताई। चिकित्सा कराने के साथ ही मेडिकल जांच कराई गई।

chat bot
आपका साथी