राशन सूची में सुधार के लिए डीलर संघ ने की बैठक

अगर अपने किसी इकाई से अपात्र की सूची बनाई जाती तो वह बेहतर था। यह काम डीलर के हाथ होने से कई व्यवहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। बैठक में भूतेश्वर सिंह वैद्यनाथ सिंह हरेंद्र पासवान सुरेंद्र प्रसाद चंद्रदेव सिंह बसंत राय मुकेश त्रिपाठी सन्मन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 05:59 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 05:59 PM (IST)
राशन सूची में सुधार के लिए डीलर संघ ने की बैठक
राशन सूची में सुधार के लिए डीलर संघ ने की बैठक

बक्सर : मंगलवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक व्यापार मंडल प्रांगण में हुई। बैठक में आधार सीडिग के विषय पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान कहा गया कि आधार सीडिग के माध्यम से विक्रेताओं द्वारा आरसी वन और आरसी टू प्रतिवेदन अनुमंडल कार्यालय में जमा किया जा रहा है। इस कारण विक्रेताओं के समक्ष कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो गई है। बैठक में इस विषय पर गहन समीक्षा के बाद डीलर संघ ने मांग की कि राशन कार्ड के चेक लिस्ट के अनुसार पीएचएच परिवार का पंचायतवार सत्यापित वितरण सूची उपलब्ध कराया जाए।

समीक्षा बैठक में विक्रेताओं का कहना था कि प्रशासन द्वारा अगर अपने किसी इकाई से अपात्र की सूची बनाई जाती तो वह बेहतर होता। यह काम डीलर के हाथ होने से कई व्यवहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। बैठक में भूतेश्वर सिंह, वैद्यनाथ सिंह, हरेंद्र पासवान, सुरेंद्र प्रसाद, चंद्रदेव सिंह, बसंत राय, मुकेश त्रिपाठी, सन्मन सिंह के अलावा बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी