असामाजिक तत्वों ने डाली चापाकल में गंदगी

बक्सर। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय कोनौली में असामाजिक तत्वों द्वारा चापाकल में गंदा ड

By Edited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 07:32 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 07:32 PM (IST)
असामाजिक तत्वों ने डाली चापाकल में गंदगी

बक्सर। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय कोनौली में असामाजिक तत्वों द्वारा चापाकल में गंदा डाल दिया गया था। जिस पर विद्यालय पहुंचे छात्रों ने इस कुव्यवस्था को देखकर इसकी सूचना विद्यालय प्रधानाध्यापक को दिया। इसके बाद गंदगी का नजारा देखते हुए छात्राओं के बीच आक्रोश को देखते हुए मध्याह्न भोजन नहीं बनाया गया और इसके बाद विद्यालय की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद ¨सह द्वारा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीइओ रघुवंश ¨सह को लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई हेतु मांग व्यक्त किया है। इधर, बीइओ ने तत्काल इस चापाकल की सफाई का निर्देश जारी किया है। विदित हो कि इससे पहले भी इस तरह के अनैतिक कार्य असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया है। लेकिन, इसमें सुधार नहीं किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी