इटाढ़ी में चैता की धुन पर झूमे दर्शक

जागरण संवाददाता, बक्सर : इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार की रात चैता का दो गोला प्रतियोगिता

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 07:33 PM (IST)
इटाढ़ी में चैता की धुन पर झूमे दर्शक

जागरण संवाददाता, बक्सर : इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय परिसर में रविवार की रात चैता का दो गोला प्रतियोगिता हुआ। जिसमें लोक गायक रामाशंकर सिंह व मुन्ना यादव के बीच मुकाबला हुआ। दोनों गायकों ने चैता गाकर पूरी रात दर्शकों को बांधे रखा। वही नृत्यांगना काजल व निशा ने उम्दा नृत्य से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष अक्षयवर यादव व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात श्री यादव ने कहा चैता गायन गंवई मनोरंजन व कला की एक मौसमी विधा है। जिसके बिना लोक जीवन अधूरा है। लेकिन व्यस्त जिंदगी व मनोरंजन के इलेक्ट्रानिक संसाधनों के चलते यह परंपरा अब खत्म होने लगी है। जिसे जीवंत रखना चुनौती है। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना आलम ने किया। बतौर अतिथि इटाढ़ी थानाध्यक्ष दिनेश्वर कुमार, श्रीमननारायण साह, नरेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव, बीरबल रजक व गीतकार पंकज बसुधरी मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजन में पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बबलू आलम, रामावतार सिंह, अजीत यादव, सरोज यादव व शंकर कुमार का योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी