पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात विशवा

सिमरी (बक्सर) : करीब एक दर्जन मामलों का वाछित अभियुक्त विशवा नट की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के लिए च

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 08:03 PM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 08:03 PM (IST)
पुलिस के लिए चुनौती बना कुख्यात विशवा

सिमरी (बक्सर) : करीब एक दर्जन मामलों का वाछित अभियुक्त विशवा नट की गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर निवासी इस कुख्यात को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा अब तक किये गये हर प्रयास असफल साबित हुए हैं।

विश्वस्त सूत्रों की माने तो फिलहाल वह शाहपुर थाना क्षेत्र में पनाह लेकर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा है। हालांकि, इस संबंध में जब थानाध्यक्ष दलजीत कुमार झा से संपर्क स्थापित किया गया तो उनका कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर बिहिया और शाहपुर थाना क्षेत्र में इसके कई संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा सघन छापामारी की गयी थी। मगर वह पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका। हालांकि, इसे बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।

इन काडों मे है पुलिस को उसकी तलाश

स्थानीय पुलिस को थाना काड संख्या 02/97, 98/97, 95/99, 11/99, 34/2001, 52/01, 107/01, 39/02, 50/02, 20/02, 123/04 के अलावा कई अन्य मामलों मे भी उसकी तलाश है। पुलिस सूत्रों की माने तो विशवा नट उपर वर्णित सभी मामलों में फरार है।

chat bot
आपका साथी