प्रांतीय खेलकूद में औरंगाबाद का जलवा

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 01:02 AM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 01:02 AM (IST)
प्रांतीय खेलकूद में औरंगाबाद का जलवा

जागरण संवाददाता, बक्सर : सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली में चल रहे प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में औरंगाबाद के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें दक्षिण बिहार के सत्रह जिलों के आठ सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कबड्डी प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर जीटी रोड औरंगाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान नरगाकोठी भागलपुर का रहा। जबकि शिशु वर्ग की लड़कियों के वर्ग में शिशु मंदिर बड़ा बाजार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बाल वर्ग में लड़कों में सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू व बाल वर्ग लड़कियों मे रामगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। बाल वर्ग में लड़कियों में बक्सर उप विजेता रहा। उधर कबड्डी में किशोर वर्ग में रामगढ़ को प्रथम स्थन मिला। जबकि, किशोर वर्ग में लड़कियों में औरंगाबाद ने बाजी मारी। इसी तरह खो-खो में शिशु वर्ग में लड़कों में औरंगाबाद तथा लड़कियों में सादीपुर मुंगेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर बड़ा बाजार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालवर्ग में लड़का व लड़की दोनों में तथा किशोर वर्ग में औरंगाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, किशोर वर्ग में लड़कियों में मुंगेर ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह में महेश प्रसाद सिंह, अमरनाथ प्रसाद, एच एन सिंह, रोहतास गोयल, भोलाजी केशरी, बजरंगी प्रसाद, धनंजय शर्मा, शंकर प्रसाद सिंह, मिथिलेश राय, धीरेन्द्र झा समेत सभी शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी