पुलिस ने हजारों लीटर शराब किया नष्ट

आरा। भोजपुर पुलिस ने विभिन्न थानों में जब्त हजारों लीटर शराब शुक्रवार को नष्ट कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 09:21 PM (IST)
पुलिस ने हजारों लीटर शराब किया नष्ट
पुलिस ने हजारों लीटर शराब किया नष्ट

आरा। भोजपुर पुलिस ने विभिन्न थानों में जब्त हजारों लीटर शराब शुक्रवार को नष्ट कर दिया। नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल के समीप शराब विनष्टीकरण की कार्रवाई में आरा रेल थाने में दो कांडों के तहत जब्त किया गया 150 लीटर शराब नष्ट किया गया। इसके अलावा इसी जगह पर धोबहां ओपी समेत कई अन्य थानों में जब्त शराब को भी नष्ट किया गया। इस मौके पर जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं उदवंतनगर से संवाद सूत्र के मुताबिक स्थानीय थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर हुई छापेमारी के दौरान बरामद किए गए लगभग 1500 ली अंग्रेजी शराब को नष्ट किया। प्रखंड मुख्यालय के पीछे थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में शराब को नष्ट किया गया। इसके लिए जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को नष्ट करने का आदेश प्राप्त होने के पश्चात इन्हें नष्ट करने की कार्रवाई की गई। जेसीबी से गढ्ढा खोदकर नष्ट किए गए शराब की टूटी बोतलों को गाड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी