तीसरे चरण का मतदान कल, 102 पेट्रोलिंग दंडाधिकारी तैनात

भोजुपर। तीसरा चरण में गड़हनी व चरपोखरी प्रखंड में 2 मई को वोट पड़ेंगे। भयमुक्त व निष्प

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 08:48 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 08:48 PM (IST)
तीसरे चरण का मतदान कल, 102 पेट्रोलिंग दंडाधिकारी तैनात

भोजुपर। तीसरा चरण में गड़हनी व चरपोखरी प्रखंड में 2 मई को वोट पड़ेंगे। भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। दोनों प्रखंडों में 102 पेट्रोलिंग दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं। वही दोनों प्रखंडों के कुल 282 मतदान केन्द्रों पर 1356 मतदानकर्मियों को लगाया गया है। चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 लाख 47 हजार 873 वोटर मतदान कर करेंगे। भीषण गर्मी व लू को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से सभी बूथों पर वोटरों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। गड़हनी प्रखंड में अलग-अलग 167 पदों एवं चरपोखरी प्रखंड में अलग-अलग 174 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। गड़हनी प्रखंड में 51 पेट्रोलिंग दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। इसमें 9 पेट्रोलिंग दंडाधिकारी को सुरक्षित रखा गया है। उसी तरह चरपोखरी प्रखंड में भी 51 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। इसमें 9 पेट्रोलिंग दंडाधिकारी को सुरक्षित रखा गया है। गड़हनी प्रखंड के 142 मतदान केन्द्रों पर 684 मतदानकर्मी तथा चरपोखरी प्रखंड के 140 मतदान केन्द्रों पर 672 मतदानकर्मी लगाये गये हैं।

chat bot
आपका साथी