स्वामी विवेकानंद स्मृति समारोह

भोजपुर । स्वामी विवेकानंद स्मृति समारोह का आयोजन नंद किशोर सिंह 'कमल' की अध्यक्षता में शि

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 10:36 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद स्मृति समारोह

भोजपुर । स्वामी विवेकानंद स्मृति समारोह का आयोजन नंद किशोर सिंह 'कमल' की अध्यक्षता में शनिवार को किया गया। जनहित परिवार, भोजपुर द्वारा सृजन लोक के प्रधान संपादक जगत नंदन सहाय के संयोजन में आयोजित समारोह का उद्घाटन डा. श्रीराम पांडेय एवं ई. एन.के. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलकर किया और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण की। समारोह में अतुल प्रकाश संपादित जनहित परिवार पत्रिका का लोकार्पण जगतनंदन सहाय ने किया। स्वामी जी को समर्पित इस विशेष अंक पर श्री सहाय ने कहा कि विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति को विदेशों में स्थापित किया। उद्घाटन भाषण में डा. पांडेय ने कहा कि विवेकानंद आधुनिकता और प्राचीनता के समन्वयक थे। संपादक अतुल प्रकाश ने कहा कि बुद्ध के बाद विवेकानंद एवं महात्मा गांधी ऐसे महापुरुष हैं जिन्होंने दुनिया के तर्कशील व्यक्तियों में अपने विचारों को स्थापित किया। स्वागत अलाव अनाड़ी एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता नीतीश सिंह ने किया। अन्य वक्ताओं में प्रो. नंदजी दुबे, राधा पाठक, अलाव अनाड़ी, गोपाल प्रसाद, शरद सिंह, शिवदास सिंह, रेणु मिश्रा, ममता मिश्रा, डा. किरण कुमारी एवं जितेन्द्र पदयात्री आदि थे।

chat bot
आपका साथी