पत्नी को चाकू घोंपा

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव में शनिवार की सुबह इंदिरा आवास के पैसे को लेकर उपजे विवाद में ससुराल आए एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू घोंपकर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 11:24 PM (IST)
पत्नी को चाकू घोंपा
पत्नी को चाकू घोंपा

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव में शनिवार की सुबह इंदिरा आवास के पैसे को लेकर उपजे विवाद में ससुराल आए एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। जिसमें वह जख्मी हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया। जहां, उसका इलाज कराया जा रहा हैं। जख्मी 28 वर्षीय सविता देवी पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी गणेश मांझी की पत्नी बतायी जाती हैं। बताया जाता है कि दर्शन छपरा निवासी शिव मांझी की पुत्री सविता देवी पटना जिले में हुई है। वह फिलहाल, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव अपने मायके आई है। सुबह जब वह खेत में धानरोपनी का काम कर रही थी कि उसी दौरान ससुराल आए पति से वाद-विवाद हो गया। महिला के अनुसार इंदिरा आवास योजना के तहत मिले पैसों को उसका पति शराब और जुए में उड़ा दिया है।इसी बात को लेकर दोनो पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया।उसी दौरान पति ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गई।इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया।

chat bot
आपका साथी