राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने विनोद

ाजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष विनोद प्रसाद चन्द्रवंशी को मनोनित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 05:54 PM (IST)
राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ 
के जिलाध्यक्ष बने विनोद
राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने विनोद

आरा। राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष विनोद प्रसाद चन्द्रवंशी को मनोनित किया गया है। जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले श्री चन्द्रवंशी इससे पूर्व छात्र राजद व युवा राजद का जिलाध्यक्ष, युवा राजद का प्रदेश महासचिव, पार्टी के सांगठनिक चुनाव में आरा विधान सभा से राज्य परिषद सदस्य रहे तथा मौजूदा में बड़हरा विधान सभा से राज्य परिषद का सदस्य जैसे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन कर चुके हैं। उनके मनोनयन पर पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री हरिनारायण ¨सह, पूर्व विधान पार्षद नागेन्द्र प्रसाद ¨सह व लालदास राय, पूर्व विधायक विजेन्द्र कुमार यादव, विधान पार्षद राधाचरण साह, विधायक अरूण यादव, राहुल तिवारी, सरोज यादव व डॉ. नवाज आलम के अलावे कई जिला पार्षद, पूर्व जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेताओं ने स्वागत किया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य प्रमुख प्रांतीय नेताओं व प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है।

chat bot
आपका साथी