फुफेरी बहन की सहेली को झांसे में लेकर किया दुष्कर्म, शादी से भी इन्कार

आरा में अपनी बुआ के यहां गए एक युवक ने फुफेरी बहन की सहेली को धोखे से घर बुलाकर उसका रेप किया। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने पहले मामला दर्ज नहीं किया।

By Pramod PandeyEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2016 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2016 07:25 PM (IST)
फुफेरी बहन की सहेली को झांसे में लेकर किया दुष्कर्म, शादी से भी इन्कार

भोजपुर [जेएनएन]। अपनी बुआ के घर आए एक युवक ने फुफेरी बहन की सहेली को धोखे से घर बुलाकर रेप किया। आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसने अपनी फुफेरी बहन का ही इस्तेमाल किया। घटना अगियांव थाना के बघउड़ नारायणपुर गांव की है। परिजनों को जानकारी हुई तो मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने शादी की बात भी चलाई लेकिन बात नहीं बनी। बाद में परिजनों के आग्रह और एसपी क्षत्रनील सिंह के आदेश पर महिला थाना आरा में एफआईआर दर्ज की गई।

दोनों की फोन पर होती थी बातचीत

शिकायत मिलने के बाद हुए जांच के आधाप पर महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। धारा-164 के तहत उसका बयान भी दर्ज किया गया है। एक माह पूर्व दोनों के बीच फोन पर बातचीत के सबूत भी मिले हैं।

सूत्रों के अनुसार परिजनों ने सूरज के परिवार वालों पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद परिजन गुरुवार को अगियांव थाना में एफआईआर को पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि थानाप्रभारी ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। वहीं थानाप्रभारी का कहना है आवेदन पर पीड़िता का हस्ताक्षर नहीं था। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया।

पढ़ेंः किराएदार दंपती को बंधक बनाकर वकील ने किया था दुष्कर्म, मिली उम्रकैद

लड़की का आरोप, रेप का विरोध करने पर पीटा

सूरज प्रकाश बक्सर के लाखनडिहरा गांव का निवासी है। वह 20 जून को अपनी बुआ के यहां बघउड़-नारायणपुर आया था। इस दौरान उसकी सहेली उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गई। फिर अपने ममेरे भाई सूरज के साथ एक कमरे में बंद कर दी। सूरज ने उसके साथ रेप किया और विरोध पर पीटा। फिर कपड़े से हाथ-पैर मुंह बांध कमरे में बंद कर दिया। सूरज बोला- अगर किसी को बताई तो जान से मार देंगे।

पढ़ेंः OMG! प्रेमी संग शादी रचाकर लौट रही थी, पिता और भाई ने कर लिया अपहरण

chat bot
आपका साथी