काम का तजुर्बा नहीं, वैसे लोग कर रहे बयानबाजी

जिन्हें काम करने का तजुर्बा नहीं वैसे लोग सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:13 AM (IST)
काम का तजुर्बा नहीं, वैसे लोग कर रहे बयानबाजी
काम का तजुर्बा नहीं, वैसे लोग कर रहे बयानबाजी

आरा। जिन्हें काम करने का तजुर्बा नहीं, वैसे लोग सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं। हमने पिछले 15 सालों में बिहार से अपराध को खत्म किया और विकास को आगे बढ़ाया है। जिसे आप भी महसूस कर रहे हैं। पहले क्या था और आज क्या है, इसका अंतर साफ दिख रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को भोजपुर जिले के तरारी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जो काम करते हैं, लोग उन्हीं से काम की उम्मीद रखते हैं। मैंने 15 वर्षा में विकास का काम किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली व पानी सब क्षेत्र में विकास किया है। कानून व्यवस्था कायम है। आपसी एकता बढ़ी है। अगर आपने मौका दिया तो आगे भी विकास को और गति मिलेगी। जिन्हें काम करने का तजुर्बा नहीं सिर्फ बयानबाजी करते हैं वैसे लोगों से बचें। 15 वर्ष पहले बिहार में सात सौ मेगावट बिजली की खपत थी जो आज बढ़कर 6000 हजार मेगावाट हो गया है । महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही है। बिहार में पुलिस बल में जितनी महिलाएं हैं उतनी कहीं नहीं है। सड़कों का जाल और बिछेगा और बाईपास और अधिक बनाकर यातायात को सुगम किया जाएगा। हर खेत को पानी पहुंचाया जाएगा। एक करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाएं जीविका समूह की सदस्य बनी है।

जगदीशपुर,संसू के अनुसार, पहले पंद्रह साल में पति पत्नी के कार्यकाल में बिहार का विकास नहीं हुआ। विकास हुआ भी तो सिर्फ पति पत्नी और उनके परिवार का। उस वक्त अपहरण, नरसंहार,रंगदारी चरम पर था। तब बिहार के लोगों ने मुझे काम करने का मौका दिया। कानून बनाकर हमलोगों ने महिलाओं को आरक्षण दिया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को उचित सम्मान मिला। पोशाक योजना, साइकिल योजना, टोला मरकज, शिक्षकों की बहाली हुई। हर घर नल का जल,हर घर बिजली लगवा दिए हैं।अब आगे मौका मिला तो गांव गांव अब सोलर स्ट्रीट लाइट लगवा देंगे।किसानों को सिचाई के लिए खेतों तक पानी की व्यवस्था के साथ साथ पशुओं के रख रखाव पालन के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। मेरे लिए राजनीति का मतलब सेवा करना है। हमने एक महिला कार्यकर्ता को टिकट दिया है।नीतीश कुमार ने स्थानीय जदयू उम्मीदवार का जिक्र करते हुए कहा कि नवरात्र में बेटी का जन्म हुआ है। भगवान का आशीर्वाद तो मिल गया अब आप सभी अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाइये।उक्त बातें नीतीश कुमार ने नगर के हाई स्कूल मैदान मैदान में आयोजित एनडीए प्रत्याशी के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने इसी आरा की धरती पर एक लाख पच्चीस हजार करोड़ रुपये के पैकेज देने की घोषणा की थी। विरोधी लोगों को बरगला रहे हैं कि प्रधानमंत्री के पैकेज का क्या हुआ। आज नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार एक साथ खड़े हैं। डेढ़ सौ साल से किसी ने कोइलवर पुल के समानान्तर पुल नहीं बनवाया। लेकिन आज उसी पीएम के पैकेज के अंतर्गत कोइलवर में सड़क पुल, आरा बक्सर फोरलेन, आरा मोहनियां चौड़ीकरण हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी के मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी एवं संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी