इनर व्हील क्लब ऑफ आरण्य की मनी स्थापना दिवस

आरा। रोटरी क्लब आरा सेंट्रल एवं इनर व्हील क्लब पटना के संयुक्त तत्वावधान में इनर व्हील क्लब आरण्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jun 2018 09:39 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jun 2018 09:39 PM (IST)
इनर व्हील क्लब ऑफ आरण्य की मनी स्थापना दिवस
इनर व्हील क्लब ऑफ आरण्य की मनी स्थापना दिवस

आरा। रोटरी क्लब आरा सेंट्रल एवं इनर व्हील क्लब पटना के संयुक्त तत्वावधान में इनर व्हील क्लब आरण्य का स्थापना समारोह का आयोजन मानसरोवर कालोनी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेसिडेंट आरण्य इनर व्हील पुनीता ¨सह ने की। इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्वेता सिन्हा, पटना इनर व्हील प्रेसिडेंट संगीता वर्मा, सचिव संध्या सरकार, प्रेसिडेंट आरण्य इनर व्हील पुनीता ¨सह एवं अध्यक्ष रोटरी क्लब आरा सेंट्रल डॉ.दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इनर व्हील क्लब के डिस्ट्रीक चेयर पर्सन श्वेता ¨सह ने पुनीता ¨सह को अध्यक्ष, आरती को उपाध्यक्ष, रीतु रागिनी को सचिव और गुड़िया पांडेय को कोषाध्यक्ष के रूप में लेपल पीन लगाकर पदास्थापित किया। इनके अलावे सुनीता अस्थाना गिरीजा राय, ममता ¨सह, रचना, अनीता ¨सह समेत 12 महिलाओं को सदस्य के रूप में लेपल पीन लगाकर पदास्थापित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 1989 से पहले रोटरी क्लब में महिलाओं का प्रवेश निषेध था। अत: महिलाओं की भागीदारी हेतु मैनचेस्टर के एक रोटेरियन की पत्नी मारग्रेट गोल्डींग के द्वारा 1924 में इनर व्हील क्लब की स्थापना की गई। इस क्लब का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत सेवा के आदर्श को बढ़ावा देना, सच्ची मित्रता स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय समझदारी को विकसित करना है। आज विश्व के लगभग 103 देशा में इनरव्हील क्लब में एक लाख से अधिक सदस्य हैं। इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्वेता सिन्हा ने महिलाओं को समाज के लिए काम करने का आह्वान किया। अध्यक्षीय वक्तव्य में पुनीता ¨सह ने हैपी स्कूल और नेकी की दीवार की स्थापना की घोषणा की। वहीं 13 गरीब और अनाथ बच्चों को पेन कॉपी दिया गया। सभी सदस्यों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ आरा सेंट्रल के अध्यक्ष डॉ.दीपक कुमार और इनर व्हील क्लब ऑफ पटना की अध्यक्ष संगीता वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन संध्या सरकार और धन्यवाद ज्ञापन आरती ने किया। इस अवसर पर राकेश अस्थाना, बी.एन.¨सह, वशिष्ठ राय, राघव ¨सह, आर.एस.तिवारी, आलोक जैन, चन्द्रशेखर, कावेरी मोहन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी