रविदास जयंती के लिए कार्यकारिणी का गठन

रविदास संघ की एक बैठक करमन टोला में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 05:27 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 05:27 PM (IST)
रविदास जयंती के लिए 
कार्यकारिणी का गठन
रविदास जयंती के लिए कार्यकारिणी का गठन

आरा। रविदास संघ की एक बैठक करमन टोला में आयोजित की गई। इसमें आगामी 26 फरवरी को हर्षाेल्लास के साथ संत शिरोमणि जगतगुरु रविदास जयंती मनाने का निर्णय हुआ। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक कमेटी बनाई गई। इसमें अध्यक्ष अशोक राम, उपाध्यक्ष सुदर्शन राम, राजेश्वर राम बनाए गयें। प्रधान सचिव कृष्ण राम, सचिव राम बाबू राम, संजय कुमार, रमेश कुमार, सूर्य प्रकाश को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में रामनाथ राम, श्रीभगवान राम, नंदकिशोर राम, लाल बिहारी राम, हरेराम सत्यार्थी, हरेकृष्ण भारती, प्रेमचंद दास, विकास कुमार, धर्मराज राम, दिलीप कुमार, मिथिलेश कुमार आदि हैं।

chat bot
आपका साथी