फेयर प्राइस डीलर संघ की बैठक

भोजपुर । प्रखंड स्थित गांधी आश्रम में फेयर प्राईस डीलर संघ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष नंद कि

By Edited By: Publish:Tue, 12 Jan 2016 09:31 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2016 09:31 PM (IST)
फेयर प्राइस डीलर संघ की बैठक

भोजपुर । प्रखंड स्थित गांधी आश्रम में फेयर प्राईस डीलर संघ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जन विरतण प्रणाली के डीलरों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये। अध्यक्ष नंद किशोर ¨सह, लाल राय समेत अनेक डीलरों ने सहार प्रखंड मुख्यालय में तीन एसएफसी के गोदाम रहते हुये अनाज का उठाव गड़हनी से एसएफसी के एजीएम के द्वारा किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि करीब दो साल पहले प्रखंड के गोदाम से ही डीलरों को अनाज का उठाव हो जाता था। लेकिन वर्तमान सहायक प्रबंधक की मनमानी से उठाव गड़हनी से हो रहा है। वजन भी कम रहता है तथा कैरेज खर्च बढ़ जाता है। अनाज का उठाव प्रखंड के गोदाम से ही करने का प्रस्ताव पारित किये गये। अनेक डीलरों ने कहा कि अभी तक डीलरों को पूरा टोकन मुहैया नहीं किया गया है।

उपस्थित डीलरों में काशीनाथ साह, कृष्ण मुरारी, सत्येन्द्र ¨सह, रूस्तम अंसारी, जनेश्वर शर्मा, राम एकबाल चौधरी, बिनकटेश राय, समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी