सड़क हादसे में फौजी की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में भोजपुर जिला निवासी एक फौजी की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:19 AM (IST)
सड़क हादसे में फौजी की मौत
सड़क हादसे में फौजी की मौत

आरा। उत्तराखंड के हरिद्वार में भोजपुर जिला निवासी एक फौजी की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। मृतक शीलानाथ उपाध्याय बड़हरा के महुदही गांव का निवासी था। वर्तमान में हरिद्वार में कार्यरत था। दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के शव को हरिद्वार से गांव लाया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिस घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी वहां देखते ही देखते कोहराम मच गया। बताया जाता हैं कि महुदही गांव निवासी अयोध्या नाथ उपाध्याय को कुल दो पुत्र थे। जिसमें अभिनंदन उपाध्याय उर्फ शीलानाथ उपाध्याय बड़े थे। वर्ष 2009 में आर्मी में बहाल हुए थे। बताया जाता हैं कि आर्मी में कार्यरत सिपाही शीलानाथ उपाध्याय उर्फ अभिनंदन उपाध्याय को घर आने के लिए छुट्टी मिल गई थी। शनिवार को कैंटीन से सामान लेकर बाइक से आवास जा रहे थे। इस दौरान टैंकर से टक्कर होने के कारण बाइक सवार फौजी की मौत हो गई। बाद में घर के सदस्यों को सूचना मिली। परिजनों के अनुसार शव को गांव लाया जा रहा है। देर रात तक गांव आने की संभावना जतायी जा रही है।

-----

बॉक्स

------

चार दिनों बाद होनी थी शादी पर काल के गाल में समा गया अभिनंदन

बताया जाता हैं कि बड़हरा के महुदही गांव निवासी अभिनंदन उपाध्याय की शादी शाहपुर के ओझवलिया गांव में तय हुई थी। इसी महीने 19 फरवरी को तिलक और 25 फरवरी को शादी की तिथि पूर्व से निर्धारित थी। परिवार के सदस्य शादी को लेकर कपड़ा और गहने की खरीददारी में लगे हुए थे। इस बीच शनिवार की देर शाम हादसे में मौत की खबर मिलते ही घर से लेकर सगे-संबंधियों के यहां कोहराम मच गया। छोटा पुत्र विशाल बुजुर्ग दंपती का सहारा बच गया है। बड़े बेटे के वियोग में मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी