सांप ने दो महिलाओं को काटा, एक की मौत

भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को विषैले सांप ने दो महिलाओं को काट लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:13 AM (IST)
सांप ने दो महिलाओं को काटा, एक की मौत
सांप ने दो महिलाओं को काटा, एक की मौत

आरा। भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को विषैले सांप ने दो महिलाओं को काट लिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।।जबकि, एक और दूसरी महिला का इलाज सदर अस्पताल,आरा में कराया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। पहली घटना गजराजगंज ओपी अंतर्गत अम्मा मोहम्मदपुर गांव की है। जहां, घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला की मंगलवार की अहले सुबह विषैले सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका 60 वर्षीय शांति कुंवर पीरो थाना क्षेत्र के भड़सर गांव निवासी स्व.रामचंद्र पासवान की पत्नी थी जो लगभग 20 वर्षों से गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अम्मा -मोहम्मदपुर गांव अपने मायके में रहती थी। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार की अहले सुबह जब वह अपने घर में सो रही थी कि उसी दौरान विषैले सांप ने उसे काट लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें सदर अस्पताल लाए। जहां ,चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया जाता है कि मृतका के पति की मौत लगभग बीस वर्ष पूर्व ही हो गई थी। पति की मौत के बाद वह मायके में ही रहती थी।मृतका को शादी के बाद भी कोई संतान नहीं था।मौत के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया ।हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

--------

गोईठा में छिपे सांप ने महिला को काटा

दूसरी घटना सहार थाना क्षेत्र के सेवथा गांव की है। जहां, विषैले सांप के काटने से एक महिला की हालत काफी बिगड़ गई।उसकी हालत को बिगड़ता देख परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां, उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला गुड़िया देवी सेवथा गांव निवासी विकास रजक की पत्नी है। महिला के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह खाना बनाने के लिये जलावन यानि गोईठा निकाल रही थी कि उसी दौरान विषैले सांप ने उसे काट लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया।

chat bot
आपका साथी