विद्युत प्रवाहित तार गिरने से चार घर जलकर राख

संवाद सूत्र, शाहपुर (भोजपुर) : अंचल क्षेत्र के महाराजा गांव में गुरुवार की शाम विद्युत प्रवाहित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 11:15 PM (IST)
विद्युत प्रवाहित तार गिरने से चार घर जलकर राख
विद्युत प्रवाहित तार गिरने से चार घर जलकर राख

संवाद सूत्र, शाहपुर (भोजपुर) : अंचल क्षेत्र के महाराजा गांव में गुरुवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार के टूटकर घर पर गिरने से चार घर जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगलगी में रमेश ¨सह, आरोग्य देवी, अखिलेश ¨सह तथा रमेश ¨सह का घर बार जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू पाते पाते घर में रखे नकदी, कपड़े, खाद्यान्न सब कुछ जलकर राख हो गया। अगलगी में रमेश ¨सह आंशिक रूप से जल गए उन्हें चोट भी आई है। जिन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश मिश्रा ने अग्नि पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी