हर परिस्थितियों में हौंसला बुलंद रखें पुलिस के जवान: डीआइजी

पुलिस के जवानों को हर परिस्थितियों में हौंसला बुलंद रखना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Aug 2022 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 01 Aug 2022 07:13 PM (IST)
हर परिस्थितियों में हौंसला बुलंद रखें  पुलिस के जवान:  डीआइजी
हर परिस्थितियों में हौंसला बुलंद रखें पुलिस के जवान: डीआइजी

हर परिस्थितियों में हौंसला बुलंद रखें पुलिस के जवान: डीआइजी

जागरण संवाददाता,आरा: पुलिस के जवानों को हर परिस्थितियों में हौंसला बुलंद रखना चाहिए। जिससे की वे अपने विभाग का मान-सम्मान सदैव ऊंचा रख सकें। यह बातें शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी क्षत्रनील सिंह ने सोमवार को पुलिस केन्द्र, आरा में आयोजित पारण परेड समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दरभंगा, समस्तीपुर व कटिहार रेल पुलिस जिला के 340 जवानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डीआइजी ने कहा पुलिस नियमावली में जो कर्तव्य और दायित्व हैं, उन्हें समझा दिए गए है। वे सरकार एवं वरीय पदाधिकारियों के विश्वास प्राप्त बनें। आज काफी गौरव का क्षण है। एक छोटा पौधा एक वर्ष के बाद वृक्ष बनकर तैयार हो गया है। शपथ के साथ ही सभी ट्रेनिंग प्राप्त सभी जवान बिहार पुलिस के अंग बन गए है। उनका सपना सकार होने जा जा रहा है। एक नई जिम्मेवारी को वहन करने का समय आ गया है। कानून का पालन निष्ठा और इमानदारी के साथ करना है और करवाना है। सभी जवानों को बुनियादी के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण दिया गया है। समारोह का संचालन सार्जेंट मेजर शशी शेखर चौधरी कर रहे थे।

---

पारण परेड का किया निरीक्षण

पासिंग आउट परेड के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक ने जवानों के पारण परेड का भी निरीक्षण किया। अलग-अलग प्लाटून के साथ जब जवान गुजर रहे थे तो लोग उनका हौंसला अफजाई करने के लिए तालियां भी बजा रहे थे। बारिश की पानी के चलते जलजमाव के बावजूद जवानों के जुनून में कमी नहीं थी। आपको बताते चलें कि विगत नौ अगस्त 2021 से कुल 340 जवान आरा पुलिस केन्द्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इसमें दरभंगा जिला बल के 178, रेल पुलिस कटिहार के 42 एवं समस्तीपुर जिले के 120 जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। एक साल की अवधि के दौरान इन्हें परेड से लेकर हथियार चलाने तक की ट्रेनिंग यहां दी गई है। इस दौरान समारोह में डीआइजी की पत्नी आरती सिंह, प्रभारी जिला जज अजय शर्मा, भोजपुर डीएम राजकुमार, एसपी संजय कुमार सिंह, उनकी पत्नी हिमानी सिंह, बक्सर एसपी नीरज सिंह, उनकी पत्नी मुग्धा सिंह, डीडीसी हरि नारायण पासवान, एडीएम मनोज कुमार झा, जेल अधीक्षक संदीप कुमार, आरा एसडीओ ज्योति नाथ साहदेव, डीएसपी विनोद सिंह, पीरो एसडीओ अमरेन्द्र कुमार, डीएसपी राहुल सिंह, जगदीशपुर एसडीओ सीमा कुमारी, डीएसपी श्याम किशोर रंजन, विशेष लोक अभियोजक सत्येन्द्र सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

---

प्लाटून कमांडर को किया गया पुरस्कृत

पारण परेड समारोह के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए प्लाटून कमांडरों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रिंस, राजीव, विशाल ,अभिषेक, दीपक, आशीष, अमन, अक्षय, तुलसी, विवेक,एवं रवि रंजन आदि प्लाटून कमांडर को पुरस्कृत किया गया। 1600 मीटर की दौड़ में बेहतर प्रदर्शन के लिए मंतोष कुमार को प्रथम जितेन्द्र कुमार एवं मृत्युंजय को द्वितीय एवं कुंदन चौधरी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

---

जवान ने खुद पेटिंग से बनाई डीएम से लेकर डीआइजी की तस्वरी, मिली शाबाशी

समारोह के दौरान दरभंगा जिला बल के जवान मनीष द्वारा पेंटिंग कर बनाई गई भोजपुर डीएम राजकुमार एवं डीआइजी क्षत्रनील सिंह की तस्वीर उन्हें भेंट की गई। सभी पदाधिकरियों ने जवान के कला की प्रशंसा की।

----

सैन्य पुलिस के बैंड पार्टी ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

इधर, पारण परेड समारोह के दौरान बिहार सैन्य पुलिस टू के बैंड पार्टी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिहार सैन्य पुलिस की बैंड पार्टी राज्य भर में आयोजित होने वाले विशेष सरकारी समारोह में भाग लेती है। यह ऐतिहासिक बैंड पार्टी है जो बिहार सैन्य पुलिस के लिए सम्मान की बात है।

----

समय की नजर में पारण परेड

-11 बजे पहुंचे पूर्वाह्नन पहुंचे डीआइजी

- 11:5 बजे पूर्वाह्न परेड का किया निरीक्षण

- 1:22 बजे पूर्वाह्न जवानों को दिलाई गई शपथ

- 11.47 बजे पूर्वाह्न में डीआइजी का संबोधन

------

chat bot
आपका साथी