झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म

By Edited By: Publish:Wed, 16 Apr 2014 10:02 PM (IST) Updated:Wed, 16 Apr 2014 10:02 PM (IST)
झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म

जागरण संवाददाता,आरा : भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना के बड़कागांव-नरियाडीह टोला गांव में मंगलवार की रात झाड़-फूंक के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दुराचारी तांत्रिक को धर दबोचा। जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार तांत्रिक योगेन्द्र मिश्रा नारायणपुर थाना के धोबड़ी गांव का निवासी बताया जाता है। इसे लेकर संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।

संदेश से हमारे संवाद सूत्र के अनुसार, पकड़ा गया दुराचारी तांत्रिक अजीमाबाद थाना के नरियाडीह टोला (बड़कागांव) गांव में एक महिला को झाड़-फूंक करने गया हुआ था। घर से बाहर झाड़-फूंक करने की बात कहकर तांत्रिक रात में महिला चंपा देवी (काल्पनिक नाम) के अलावा उसके देवर को लेकर बगीचा की ओर चला गया। बताया जा रहा कि तांत्रिक महिला के देवर को यह कहकर वहां से हटा दिया कि सूई को अमुक वृक्ष में खोंस कर तब यहां आये। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर तांत्रिक ने महिला के साथ जबरन दुराचार किया। बाद में इसका खुलासा होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तांत्रिक की पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी श्याम देव सिंह ने बताया कि पकड़े गये तांत्रिक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दुष्कर्म की शिकार महिला को मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी