बांका में देर रात मामलू विवाद में युवक को मारी गोली, मिर्जापुर गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस

बांका में देर रात मामूली विवाद में देर रात युवक को गोली मार दी। घटना मिर्जापुर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:25 PM (IST)
बांका में देर रात मामलू विवाद में युवक को मारी गोली, मिर्जापुर गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
बांका में मामूली विवाद में देर रात युवक को गोली मार दी।

 संसू, बाराहाट बांका। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गुरुवार की रात ट्रैक्टर लगाने को लेकर खूनी संघर्ष में 32 वर्षीय गुड्डू यादव की मौत हो गई। वहीं, दो युवक जख्मी हो गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बाराहाट लाया । जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया। बाद में एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस बलों ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

इन लोगों पर हत्‍या का लगाया आरोप 

जानकारी के अनुसार गुड्डू यादव का घर गांव से बाहर रहने के कारण वह अपना ट्रैक्टर को महाराणा टोला के सामने लगाता था। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और इस दौरान गोलीबारी हुई। घटना में गुड्डू यादव की मौत हो गई है। वहीं सुबोध यादव, अटल यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक के स्वजनों ने ङ्क्षबदो यादव, रूदो यादव ,शुरो यादव, मिकेंदर यादव ,रेनू यादव,मिथुन यादव, राहुल यादव, राहुल आदि घटना को अंजाम देने में शामिल होने का आरोप लगाया है। इधर, शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया कि ट्रैक्टर लगाने को लेकर हुई विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी