WOW: भागलपुर में दो सिर, चार हाथ, तीन पैर वाले अद्भुत बच्चे ने लिया जन्म, कैसे होता है यह, जानिए वजह

WOW भागलपुर में एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया। जिसे दो सिर चार हाथ तीन पैर है। नवगछिया अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है। महिला को इससे पहले चार संतान थे। हालांकि कुछ देर में इसकी मौत हो गई।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 01:48 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 01:48 PM (IST)
WOW: भागलपुर में दो सिर, चार हाथ, तीन पैर वाले अद्भुत बच्चे ने लिया जन्म, कैसे होता है यह, जानिए वजह
नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया है।

नवगछिया (भागलपुर) [ललन राय]। भागलपुर के नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया। बुधवार के दिन में जन्मे इस बच्चे को दो सिर, चार हाथ, तीन पैर है। हालांकि नवजात की जन्म के कुछ देर बाद ही हो गई। जन्म लेते ही अनुमंडल अस्पताल में बच्चे को देखने लोगों का तांता लग गया। कई लोग इसे ईश्वरीय देन बताने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार इस बच्चे की माता सुभद्रा देवी हैं। वह धोबिनिया निवासी मनोज यादव की पत्नी है। मनोज यादव और सुभद्रा देवी का यह पांचवा बच्चा था। इससे पहले दोनों को चार संतान हैं। बुधवार सुबह प्रसव वेदना के कारण महिला को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों की देख-रेख में अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया। इस बच्चे को दो सिर, चार हाथ और तीन पैर है। जन्म के कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। इस बच्चे को देखने के लिए लोगों का तांता लगा गया।

इस संबंध में चिकित्सकों ने कहा कि जब बच्चे का शुक्राणु बनता है, उसी समय कुछ मामलों में उसमें विभाजन हो जाता है। इस कारण इस तरह का बच्चा जन्म लेता है। हालांकि यह बहुत कम ही लोगों में मिलता है। ऐसे बच्चे के जन्म लेने के बाद बचना मुश्किल रहता है।कहा के कभी-कभी जुड़वा बच्चा भी आपस में सट जाते हैं, और एक ही शरीर में दोनों पलने लगता है।

बच्चे के पिता मनोज यादव एवं उनके स्वजनों ने कहा कि वे लोग पहले से ही प्रसूता का इलाज यहां करवा रहे थे। नियमित जांच की जा रही थी। लेकिन चिकित्सकों ने कभी भी यह नहीं कहा कि पेट में पल रहा बच्चा कैसा है। अगर चिकित्सक इसकी जानकारी पहले देते या बेहतर इलाज के लिए महिला को कहीं भेजते तो वे लोग जाने के लिए तैयार थे। लेकिन हमेशा चिकित्सकों ने कहा कि पेट में पल रहा बच्चा ठीक है।

chat bot
आपका साथी