व्यापारी के घर भोजन करने के बाद दो की मौत, एक की हालत गंभीर Jamui News

जमुई में एक व्‍यापारी के यहां भोजन करने पर दो लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं एक अन्‍य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 01:55 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 02:10 PM (IST)
व्यापारी के घर भोजन करने के बाद दो की मौत, एक की हालत गंभीर Jamui News
व्यापारी के घर भोजन करने के बाद दो की मौत, एक की हालत गंभीर Jamui News

जमुई, जेएनएन। जगदीश मोदी के घर खाना खाने के बाद एक व्‍यापारी और दो मजदूर की हालत बिगड़ने तथा दो की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जगदीश मोदी धान की खरीद-बिक्री कारोबार से जुड़े हैं। उन्‍हीं के घर धान की खरीदारी के लिए एक व्‍यापरी और उनके साथ दो मजदूर आए थे। जगदीश मोदी खैरा के डूमरकोला गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गल्ला व्यापारी रूपेश कुमार दो मजदूरों के साथ खैरा के डूमरकोला गांव पहुंचे। वहां वे जगदीश मोदी के यहां धान खरीदने के लिए गए थे। धान का दर आदि तय होने जाने के बाद वे लोग वहां खाना खाने रुक गए।

भूख लग जाने के कारण तीनों ने जगदीश मोदी के यहां ही भोजन किया। भोजन करने के बाद से ही उनकी हालत बिगड़ गई। तीनों का इलाज के लिए जमुई अस्‍पताल लाया गया। स्थिति चिंताजनक बताते हुए चिकित्‍सकों ने तीनों को पटना रेफर कर दिया।

पटना ले जाने के क्रम में ही गल्‍ला व्‍यापारी रुपेश कुमार और मजदूर सुरेश यादव की मौत हो गई। सुरेश यादव भी डुमरकोला निवासी हैं। जबकि एक अन्‍य मजदूर मुकेश मोदी की हालत चिंताजनक है। गंभीर स्थिति में

जगदीश मोदी के घर में खाना खाने के बाद एक गल्ला व्यापारी और दो मज़दूर की हालत बिगड़ी। इलाज के लिए जमुई अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। रास्ते मे खैरमा निवासी गल्ला व्यापारी रूपेश कुमार की मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान खैरा के डुमरकोला निवासी मज़दूर सुरेश यादव की मौत हो गई। तीसरा मुकेश मोदी की स्थिति गंभीर है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। खाना का सैंपल लिया गया है।

chat bot
आपका साथी