टेटनेस मरीजों का हो रहा रोशनी में इलाज

मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन विभाग में मरीजों का इलाज रोशनी में किया जा रहा है। ऐसे मरीजों को रोशनी से शरीर में ऐठन या चमकी होने लगती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 02:43 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 02:43 AM (IST)
टेटनेस मरीजों का हो रहा रोशनी में इलाज
टेटनेस मरीजों का हो रहा रोशनी में इलाज

भागलपुर। मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन विभाग में मरीजों का इलाज रोशनी में किया जा रहा है। ऐसे मरीजों को रोशनी से शरीर में ऐठन या चमकी होने लगती है। इसकी परवाह अस्पताल प्रशासन को नहीं है। कई बार विभाग के शीशे को काला रंग से रंगने की मांग कर्मचारियों द्वारा भी की गई है।

विभाग में पांच मरीज भर्ती हैं। सभी को रोशनी से परेशानी हो रही है। नियमानुसार खिड़की के शीशे पर काला या हरा रंग का पेंट रहना चाहिए ताकि सूर्य की रोशनी से मरीज बच सके। विभाग के एक हिस्से में भरपूर रोशनी है, वहीं जहां मरीजों को रखा गया है वहां की खिड़कियों में पर्दे लगाए गए हैं। मरीजों को बार-बार हो रही चमकी

डॉ. राजकमल चौधरी के मुताबिक विभाग में रोशनी रहने से मरीज को बार-बार चमकी होती है। नया टोला के बालेश्वर मंडल एक सप्ताह से भर्ती हैं। दर्द की वजह से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने कहा कि शीघ्र ही शीशे पर काला पेंट चढ़ाया जाएगा। पीजी के छात्रों द्वारा मरीजों का इलाज किया जाता है। शायद ही कभी वरीय डॉक्टर मरीजों को देखने आते हैं।

chat bot
आपका साथी